October 15, 2025 8:54 am

थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बिना परमिट पर अवैध खनिज का परिवहन करते हुए वाहन को पकड़ा गया, वाहन को सीज करते हुए अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।

सोनभद्र- डा0 यशवीर सिंह पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के पर्यवेक्षण तथा कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों व अवैध खनिज के परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा आज समय लगभग 12.30 बजे रात्रि को बिना परमिट के अवैध रूप से गिट्टी का परिवहन करने वाले ट्रक संख्या यूपी 61 टी 9323 को अभियुक्त तुषार ऋषिकेशमणी पुत्र शान्ता नि0 गोलाशार थाना नौगढ जनपद चन्दौली उम्र करीब 29 वर्ष को गिरफ्तार किया उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0- 198/24 धारा 186,279,379,411,34 भादवि व 3/58/72 उ0प्र0 उप खनिज नियमावली 2021, 4/21 खान व खनिज अधिनीयम 1957 व 3 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!