October 10, 2026 1:42 am

डिस्ट्रिक्ट वार एसोसिएशन ने सात विकेट से जीता मैच

संगम पांडे (संवाददाता)

सोनभद्र। तियरा विशिष्ट स्टेडियम में रविवार को सद्भावना क्रिकेट मैच बेंच व डिस्ट्रिक्ट वार एसोसिएशन के बीच मैच खेला गया। मुख्य अतिथि प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय राजेंद्र सिंह ने टास कराकर मैच का शुभारंभ कराया। बेंच के कप्तान खलिकउज्जमा ने टास जीतने के बाद वैटिंग करने का फैसला किया। टीम के खिलाड़ियों ने बैटिंग करते हुए 124 रन बनाया। वाद डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने लक्ष्य की प्राप्ति करते हुए 7 विकेट से मैच जीत लिया। विजेता टीम के कप्तान जगजीवन सिंह व उप विजेता बेंच के कप्तान खलिकउज्जमा को मुख्य अतिथि प्रधान न्यायाधीश राजेंद्र सिंह व विशिष्ट अतिथि देवेन्द्र भाई पटेल, डिस्ट्रिक्ट वार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर वेंच के न्यायाधीश अमित वीर सिंह, अचल प्रताप सिंह, नावेद अख्तर, यादवेन्द्र सिंह, प्रशांत सिंह, पंकज कुमार कुशवाहा, नित्यानंद त्यागी, शिवेस राज जायसवाल, विकास शाक्य, भोला सिंह यादव, पवन मिश्रा, प्रवोध सिंह आदि मौजूद रहे

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!