November 29, 2026 8:15 am

वन विभाग पर आदिवासियों को उजाड़ने का आरोप, सैकड़ों ग्रामीणों ने पूर्व विधायक हरिराम चेरो से लगाई गुहार

सोनभद्र (दुद्धी) जरहा वन रेंज में वन विभाग की कथित कार्रवाई से नाराज सेन्दूर तेलजर, झापर और जरहा ग्राम पंचायत के सैकड़ों आदिवासी ग्रामीण शनिवार को पूर्व विधायक हरिराम चेरो के गर्दरवा स्थित आवास पहुंचे। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों पर परेशान करने और उजाड़ने का आरोप लगाते हुए अपनी शिकायत सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। ग्रामीणों ने पूर्व विधायक को अपनी समस्याओं से अवगत कराया और वन विभाग की कार्रवाई पर रोक लगाने के लिए हस्तक्षेप की मांग की। शिकायत सुनने के बाद हरिराम चेरो ने कहा कि आदिवासी और वनवासी समुदाय के लोगों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। किसी गरीब को अधिकारियों द्वारा नाजायज तरीके से प्रताड़ित किए जाने पर वह चुप नहीं बैठेंगे और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। इस दौरान बजरंगी, जय चंद मंगल बैगा, कालिका प्रसाद बैगा, लालजी गोंड, सीता पानीका, रीना बैगा और विद्यावती चेरो सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!