चोपन में 242 हिन्दू एवं 09 मुश्लिम जोडों सहित 252 जोडों का विवाह उनके धार्मिक रीति- रिवाजो के अनुसार विधि-विधान से सम्पन्न,राज्य मंत्री संजीव गोंड-उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग जीत सिंह खरवार सहित जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद
सोनभद्र। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जिला प्रशासन के पर्यवेक्षण में 28 नवंबर 2026 को रेलवे फुटबॉल मैदान, चोपन में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 242 हिन्दू एवं 09 मुस्लिम जोड़ों सहित कुल 252 जोड़ों का विवाह उनके धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार विधि-विधान से संपन्न कराया गया।कार्यक्रम में रॉबर्ट्सगंज के 38, करमा के 24, चतरा के 17, नगवां के 20, दुद्धी के 21, म्योरपुर के 27, घोरावल के 25, चोपन के 20, कोन के 19, बभनी के 29 तथा नगर पालिका क्षेत्र के 12 पात्र जोड़े सम्मिलित हुए।इस अवसर पर समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़, उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग जीत सिंह खरवार, ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर श्रीमान सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नवविवाहित वर-वधुओं को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद दाम्पत्य जीवन की कामना की।शासनादेश के अनुसार प्रति जोड़ा कुल 1,00,000 रुपये का व्यय निर्धारित है। इसमें 64,000 रुपये की सहायता राशि डीबीटी से कन्या के बैंक खाते में जाएगी। 21,000 रुपये की उपहार सामग्री दी गई, जिसमें गद्दा, तकिया, साड़ी, ब्लाउज, पेटीकोट, चुनरी, लहंगा, चादर, प्रेस, डिनर सेट, सीलिंग फैन, मिष्ठान आदि शामिल हैं। आयोजन के लिए प्रति जोड़ा 15,000 रुपये व्यय किए गए।









