November 28, 2026 2:53 am

1.63 करोड़ के 34.850 टन एल्यूमिनियम चोरी का खुलासा, महाराष्ट्र के दो आरोपी गिरफ्तार

चोरी गया शत-प्रतिशत एल्यूमिनियम और वारदात में प्रयुक्त ट्रक बरामद, पिपरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता

सोनभद्र। थाना पिपरी पुलिस ने करीब 1 करोड़ 63 लाख रुपये मूल्य के 34.850 टन एल्यूमिनियम चोरी के मामले का सफल अनावरण करते हुए महाराष्ट्र के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी किए गए एल्यूमिनियम की शत-प्रतिशत बरामदगी के साथ ही उसके परिवहन में प्रयुक्त ट्रक को भी बरामद कर लिया है। दोनों आरोपी महाराष्ट्र के नासिक जनपद के निवासी हैं। थाना पिपरी में मुकदमा अपराध संख्या 207/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में दर्ज मामले में करीब 1.63 करोड़ रुपये मूल्य के 34.850 टन एल्यूमिनियम की चोरी का मामला सामने आया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए माल की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में 24 नवंबर 2026 को पिपरी पुलिस ने मामले में प्रकाश में आए महाराष्ट्र निवासी सचिन अशोक शेलके (26) और नवनाथ अशोक शेलके (25) को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया, जहां से 25 नवंबर को ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर उन्हें सोनभद्र लाया गया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए कुल 34.850 टन एल्यूमिनियम, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 63 लाख रुपये बताई गई है, को परिवहन में प्रयुक्त ट्रक सहित शत-प्रतिशत बरामद कर लिया। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी: सचिन अशोक शेलके और नवनाथ अशोक शेलके, दोनों पुत्र स्वर्गीय अशोक शेलके, निवासी पर्सागांव, तहसील मालेगांव, थाना ग्रामीण मालेगांव, जनपद नासिक, महाराष्ट्र।बरामदगी: 34.850 टन एल्यूमिनियम (अनुमानित कीमत 1.63 करोड़ रुपये) और परिवहन में प्रयुक्त ट्रक। कार्रवाई करने वाली पुलिस थानाध्यक्ष पिपरी अजय कुमार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक नवनीत कुमार चौरसिया (पुलिस चौकी रेनुकूट), उपनिरीक्षक अनिल तिवारी, हेड कांस्टेबल शेषनाथ पाण्डेय एवं थाना पिपरी के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!