खलियारी में नगवां विकास संगठन ने शुरु किया 16 दिवसीय महिला हिंसा विरोधी पखवाड़ा, लैंगिक समता एवं समानता पर हुई विस्तार से चर्चा
सोनभद्र।नगवां विकास संगठन ने लैंगिक समता एवं समानता अभिमुखीकरण के तहत 16 दिवसीय महिला हिंसा विरोधी पखवाड़ा का आयोजन शुक्रवार को नगवां ब्लाक क्षेत्र स्थित खलियारी बारात भवन में किया। कार्यक्रम में कुल 30 महिला और 12 पुरुषों ने भाग लिया।आयोजन में महिला हिंसा, महिला-पुरुष में भेदभाव, असमानता, बालक-बालिकाओं में भेदभाव, उत्पीड़न, बाल विवाह, बाल अधिकार, काम में भेदभाव, नशा मुक्ति, शिक्षा, काम-मजदूरी और रोजगार जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई बैठक में आए सभी लोगों ने अपने-अपने गांव और परिवार में हो रहे हिंसा, नशा और रोजगार की समस्याओं पर खुलकर बात की और सुधार लाने का संकल्प लिया। सभी ने निष्कर्ष निकाला कि हर गांव में बहुत कमियां हैं, जिनमें सुधार करने की जरूरत है।आयोजन में नगवां ब्लाक क्षेत्र के बलियारी, बाराडाण, माची, नगवां, दरेव, बाकी और कजियारी पंचायत के संगठन के अगुवा और सक्रिय सदस्य शामिल रहे।









