November 28, 2026 2:53 am

श्रीनिवास पाण्डेय ने फेरा साइबर अपराधियों के मंसूबों पर पानी,दो पीड़ितों के 1,20,000 रुपए कराए वापस

पन्नूगंज थानाध्यक्ष श्रीनिवास पाण्डेय और का0, सुर्या सिंह की त्वरित कार्रवाई से पीडितों को मिला न्याय,साधना को 70,हजार और विश्वनाथ को 50 हजार रुपए कराए वापस,पीड़ितों ने पुलिस की प्रशंसा कर जताया आभार

सोनभद्र। थाना पन्नूगंज पुलिस की साइबर टीम ने साइबर फ्रॉड के शिकार दो व्यक्तियों की कुल 1,20,000 रुपये की धनराशि उनके मूल बैंक खातों में वापस कराई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर सुधीर कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक पन्नूगंज श्रीनिवास पाण्डेय के नेतृत्व में पन्नूगंज पुलिस टीम ने यह सफलता प्राप्त की।प्रथम प्रकरण में आवेदिका साधना निवासी रामगढ़, थाना पन्नूगंज के साथ साइबर ठगी कर 70,000 रुपये का फ्रॉड किया गया था। शिकायत पर टीम ने एनसीआरपी पोर्टल पर प्रकरण का तत्काल अवलोकन कर बैंक खाते में धनराशि होल्ड कराई। साक्ष्य एकत्रित कर बैंक से समन्वय स्थापित किया गया, जिसके फलस्वरूप आवेदिका की सम्पूर्ण धनराशि 70,000 रुपये उसके मूल बैंक खाते में वापस कराई गई।द्वितीय प्रकरण में आवेदक विश्वनाथ पाण्डेय निवासी भवानी, थाना पन्नूगंज के साथ साइबर ठगी कर 50,000 रुपये का फ्रॉड किया गया था। शिकायत पर टीम ने एनसीआरपी पोर्टल पर प्रकरण का अवलोकन कर बैंक खाते में धनराशि होल्ड कराई। साक्ष्य एकत्रित कर बैंक से समन्वय स्थापित किया गया, जिसके फलस्वरूप आवेदक की सम्पूर्ण धनराशि 50,000 रुपये उसके मूल बैंक खाते में वापस कराई गई।धनराशि वापस मिलने पर दोनों आवेदकों ने पन्नूगंज पुलिस एवं साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक पन्नूगंज श्रीनिवास पाण्डेय और कांस्टेबल सूर्या सिंह शामिल रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!