15 दिन के भीतर नए जिलाध्यक्ष के लिए तीन नाम प्रदेश कार्यालय को भेजने की जिम्मेदारी
सोनभद्र। युवा राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की सोनभद्र जिला कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा रालोद, प्रयागराज क्षेत्र सूर्य प्रताप सिंह (पंचू पटेल) ने जिला कमेटी को भंग करने का निर्णय लेते हुए सोनभद्र निवासी एवं प्रयागराज क्षेत्र के क्षेत्रीय महासचिव पवन शुक्ला को युवा रालोद का जिला प्रभारी नियुक्त किया है। इस संबंध में नवनियुक्त जिला प्रभारी पवन शुक्ला ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय अध्यक्ष की ओर से उन्हें संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही अपेक्षा की गई है कि वह अगले 15 दिनों के भीतर तीन युवा नेताओं के नाम प्रदेश कार्यालय को भेजेंगे, ताकि उनमें से नए जिलाध्यक्ष का चयन करने के साथ ही सोनभद्र की नई जिला कमेटी का गठन किया जा सके। जिला कमेटी भंग होने के बाद अब संगठन में नए सिरे से पदाधिकारियों की नियुक्ति और सांगठनिक विस्तार की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।
Author: Pramod Gupta
Hello









