November 26, 2026 8:54 pm

संविधान दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को किया गया नमन

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने संविधान निर्माण में बाबा साहेब के योगदान को किया याद

सोनभद्र। संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में भारत रत्न एवं संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बाबा साहेब के संघर्षपूर्ण जीवन, उनके विचारों तथा भारतीय संविधान के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान के माध्यम से देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, सामाजिक न्याय और सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर प्रदान किया। उनका जीवन शिक्षा, संघर्ष और संगठित होकर समाज एवं राष्ट्र की उन्नति के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। अध्यक्षीय संबोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने अपना संपूर्ण जीवन समाज में समानता, न्याय, शिक्षा और अधिकारों की स्थापना के लिए समर्पित कर दिया। भारतीय संविधान के निर्माण में उनका योगदान सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। इस दौरान उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात करने तथा संविधान की मूल भावना के अनुरूप राष्ट्र और समाज की सेवा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री अजीत रावत, विधायक अनिल कुमार मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा, अशोक मिश्रा, रामलखन सिंह, जिला उपाध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव, जिला महामंत्री अशोक मौर्य, संतोष शुक्ला, जिला मंत्री अनिल सिंह, मनोज सोनकर, जिला सह मीडिया प्रभारी अमन वर्मा, आशा विश्वकर्मा, नीरज कनौजिया सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!