November 26, 2026 9:08 pm

दुद्धी सीओ विनय प्रभाकर साहनी को पिपरी सर्किल की जिम्मेदारी, अजय सिंह चौहान बने दुद्धी क्षेत्राधिकारी

सोनभद्र। जनपद में कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा नक्सली गतिविधियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस विभाग में क्षेत्राधिकारियों के कार्य आवंटन में आंशिक संशोधन किया गया है। जारी आदेश के अनुसार दुद्धी के क्षेत्राधिकारी विनय प्रभाकर साहनी को तत्काल प्रभाव से पिपरी सर्किल का क्षेत्राधिकारी बनाया गया है। उन्हें पिपरी सर्किल के अंतर्गत थाना पिपरी, अनपरा और शक्तिनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त उन्हें साइबर थाना/साइबर सेल, पुलिस आधुनिकीकरण तथा सामुदायिक पुलिसिंग का कार्य भी सौंपा गया है। वहीं नवागंतुक पुलिस उपाधीक्षक अजय सिंह चौहान को दुद्धी सर्किल का क्षेत्राधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके पर्यवेक्षण में दुद्धी, विंढमगंज, म्योरपुर, बभनी और बीजपुर थाने रहेंगे।
नवीन तैनाती के बाद अजय सिंह चौहान दुद्धी सर्किल के पांच थानों की निगरानी करेंगे, जबकि विनय प्रभाकर साहनी को पिपरी सर्किल की जिम्मेदारी दी गई है। संबंधित अधिकारियों को जारी आदेश के अनुसार कार्यभार संभालने और अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!