सोनभद्र (दुद्धी) देव दिपावली के अवसर पर राजस्व विभाग के साथ अन्य धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों ने बड़े ही धूम धाम से शिवाजी तालाब पर कार्यक्रम का आयोजन किया।जहां परंपरागत तरीके से नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन एवं उपजिलाधिकारी अशोक गुप्ता ने स्वपत्नी
संयुक्तरूप से पूजा संपन्न कराई।इसके बाद शाम होते ही 5100 दीपों की ,सुनहरी रोशनी में छठ की घाट की जगमग व अद्भुत छटा देखने श्रद्धालुओं की भीड़ काफी संख्या में उमड़ पड़ी। इसके बाद वाराणसी से आये ब्राम्हणो ने गंगा आरती में वेद मंत्र एवं शंख नाद की दिव्यता से भक्त मंत्र मुग्ध हो गए इस दौरान गंगा आरती अद्भुत नजारा लोगों के बीच आकर्षक का केंद्र बना रहा।साथ शिव तांडव,सुंदर कांड आदि कार्यक्रम भी हुए। राजस्व विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में समस्त धार्मिक संगठन के पदाधिकारियों ने अपनी सहभागिता से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने में अपने अपने योगदान दिए। साथ ही शिवाजी तालाब समिति पंडित रुद्र शंकर तिवारी के विशेष सहयोग से झांकी का मंचन एवं डांडिया नृत्य कराया। कार्यक्रम का संचालन अभिनाश वाह वाह ने किया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक अरुण कन्नौजिया शिवानंद , मुकेश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता कन्हैयालाल अग्रहरि, कमल कुमार कानून, रामपाल जौहरी, राजकुमार अग्रहरि विष्णुकांत तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।सुरक्षा की दृष्टिकोण से इंस्पेक्टर अमित मिश्रा, कस्बा प्रभारी संजय सिंह मय फोर्स उपस्थित रहे।
बच्चों ने बनाई मनमोहक रंगोली
स्थानीय कस्बे के महावीर सरस्वती शिशु मंदिर, बेटर मिलियम, कंपोजिट स्कूल, सेंट मैरी , सोनांचल इंटर कालेज ,लिटिल एंजेल और कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय की छात्र छात्राओं ने मनमोहन रंगोली बनाई।
Author: Pramod Gupta
Hello









