November 24, 2026 7:26 pm

जांच टीम की भनक लगते ही शटर गिराकर गायब हुए पैथोलॉजी संचालक, बोर्ड भी हटाए

कस्बे में एक दर्जन से अधिक अवैध पैथोलॉजी संचालित होने का आरोप, कार्रवाई को लेकर उठ रहे सवाल

सोनभद्र (दुद्धी) प्रदेश में संचालित अवैध पैथोलॉजी सेंटरों पर शिकंजा कसने के निर्देशों का असर फिलहाल दुद्धी कस्बे में दिखाई नहीं दे रहा है। हालांकि, सोमवार को जांच टीम के आने की भनक लगते ही कई पैथोलॉजी संचालकों में खलबली मच गई। कार्रवाई की आशंका के चलते कुछ संचालक अपनी गुमटियों और प्रतिष्ठानों के शटर गिराकर गायब हो गए, वहीं कई सेंटरों के बाहर लगे बोर्ड भी हटा दिए गए। बताया जाता है कि दुद्धी कस्बे में हिंद पैथोलॉजी, न्यू मॉडर्न पैथोलॉजी, रैन पैथोलॉजी, आयुष पैथोलॉजी, आरोग्यम पैथोलॉजी सहित करीब एक दर्जन से अधिक पैथोलॉजी सेंटर संचालित हैं, जिनमें से कई के वैध पंजीकरण और संचालन की स्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर लंबे समय से इन सेंटरों की जांच और कार्रवाई की मांग उठती रही है। हैरानी की बात यह है कि जांच की सूचना मिलते ही प्रतिष्ठानों का बंद हो जाना और बोर्ड हटाया जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। अब देखना यह है कि स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम केवल औपचारिकता निभाती है या फिर कस्बे में संचालित सभी पैथोलॉजी सेंटरों के पंजीकरण, लैब संचालन की व्यवस्था और जांच करने वाले योग्य कर्मियों की भी पड़ताल करती है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!