सोनभद्र (दुद्धी) कस्बे के ऐतिहासिक शिवाजी तालाब पर आज मंगलवार को देव दीपावली का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर तालाब के चारों ओर 5100 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे, जिससे पूरा तालाब दीपों की रोशनी से जगमगा उठेगा। राजस्व विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ लेखपाल अरुण कन्नौजिया ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर देव दीपावली के इस पावन आयोजन की शोभा बढ़ाने तथा दीपोत्सव में सहभागी बनने की अपील की है।
Author: Pramod Gupta
Hello
Views: 125









