November 23, 2026 5:31 pm

कोई विधानसभा व्यय संवेदनशील श्रेणी में नहीं, निर्वाचन अधिकारी ने एजेंसियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश

सोनभद्र। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में जिला व्यय संवेदनशील कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों एवं एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने जनपद की निर्वाचन क्षेत्रों में व्यय संवेदनशीलता की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान बताया गया कि जनपद की कोई भी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र व्यय के दृष्टिकोण से संवेदनशील श्रेणी में नहीं है। बैठक में आबकारी विभाग, राज्य कर एवं वाणिज्य कर विभाग, आयकर विभाग, नोडल व्यय अधिकारी, पुलिस विभाग तथा जिला अग्रणी बैंक के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। संबंधित अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ ही जिलाधिकारी को लिखित इनपुट भी उपलब्ध कराए।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कहीं भी अवैध नकदी, शराब, मादक पदार्थ, बहुमूल्य धातुओं, आभूषणों अथवा अन्य सामग्री के वितरण और नकदी की बरामदगी का मामला सामने आने पर तत्काल जिला निर्वाचन कार्यालय को सूचना दी जाए। उन्होंने सभी संबंधित एजेंसियों को आपसी समन्वय बनाकर सतर्कता एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और प्रलोभनमुक्त ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी विभाग अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!