करमा ब्लॉक नहर के पास पुलिस ने दबोचा, एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में चल रहा था फरार
सोनभद्र। करमा थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित चल रहे एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को 22 नवंबर की रात करमा ब्लॉक नहर के पास से गिरफ्तार किया मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वांछित अभियुक्त अजीत पटेल (19 वर्ष) पुत्र अश्वनी कुमार, निवासी पुरखास, थाना करमा, जनपद सोनभद्र को रात करीब 9:15 बजे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध थाना करमा में मु0अ0सं0 172/2026 के तहत धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस उपनिरीक्षक संतप्रसाद मिश्रा, हेड कांस्टेबल संदीप सिंह और हेड कांस्टेबल विवेक गिरी शामिल रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









