November 23, 2026 3:45 pm

गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, 1.680 किलो गांजा बरामद

एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज, चोरी समेत तीन आपराधिक मुकदमे पहले से हैं दर्ज

सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने एक युवक को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1 किलो 680 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। रविवार 22 नवंबर की रात करीब 10:50 बजे पुलिस टीम चुर्क मोड़ स्थित बस स्टैंड के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान यात्री शेड के पास संदिग्ध अवस्था में मिले युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास मौजूद सफेद प्लास्टिक के झोले से 1 किलो 680 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से अनिल विश्वकर्मा (24) पुत्र लक्ष्मण निवासी गोरारी, पानी टंकी के पास, बढ़ौली, थाना रॉबर्ट्सगंज को गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना रॉबर्ट्सगंज में मुकदमा अपराध संख्या 943/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2020 में चोरी, घर में घुसकर चोरी और मारपीट, गाली-गलौज व धमकी से संबंधित दो मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, वर्ष 2025 में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत गांजा तस्करी का एक मुकदमा दर्ज हो चुका है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस चौकी प्रभारी चुर्क उपनिरीक्षक धर्मनारायण भार्गव, हेड कांस्टेबल अमरजीत यादव, दिनेश पासवान और कांस्टेबल रामसिंह शामिल रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!