November 23, 2026 3:45 pm

तीन अलग-अलग सड़क हादसों में चार घायल, दो जिला अस्पताल रेफर

सोनभद्र (दुद्धी) क्षेत्र में रविवार दोपहर हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। इनमें दो युवकों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि एक घायल को परिजन सीएचसी से बिना बताए निजी अस्पताल ले गए।
पहली घटना एनएच-39 पर कस्बे के वार्ड नंबर एक में हुई, जहां मलदेवा निवासी असरफी लाल (35) बाइक से विंढमगंज जा रहे थे। स्वीपर के पास अचानक सामने भैंस आ जाने से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में उनके सिर और कंधे में गंभीर चोट आई। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
दूसरी घटना में मुरता महुअरिया निवासी बलदेव उर्फ बासदेव (32) तुर्रीडीह बाजार से घर लौटते समय बाइक अनियंत्रित होने से गिरकर घायल हो गए। एंबुलेंस से सीएचसी दुद्धी लाए गए बलदेव को सिर में गंभीर चोट के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया। तीसरी घटना विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली में हुई। म्योरपुर से घर लौट रहे पीयूष (20) की बाइक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार त्रिपुरारी (24) और उनकी मां चिंता देवी (60) घायल हो गईं। दोनों का सीएचसी दुद्धी में उपचार चल रहा है, जबकि पीयूष को परिजन निजी अस्पताल ले गए।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!