सोनभद्र। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय एवं राज्य सरकार की पहल पर देश के आठ राज्यों के गांवों और शहरों में संचालित ‘एकात्म अभियान’ के तहत ‘हर दिल ध्यान, हर दिन ध्यान’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोनभद्र जिला अस्पताल परिसर स्थित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य विंग (एमसीएच) में हार्टफुलनेस का तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार एवं डॉ. डीके सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान हार्टफुलनेस ट्रेनर एवं डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर गोपाल ने प्रतिभागियों को तनावमुक्त रहने, आंतरिक शुद्धिकरण, ध्यान और स्वयं के भीतर की चेतना से जुड़ने के सरल तरीके सिखाए। साथ ही विभिन्न अभ्यासों के माध्यम से प्रतिभागियों को ध्यान का अनुभव भी कराया गया। उन्होंने बताया कि हार्टफुलनेस हृदय आधारित सरल एवं प्रभावशाली अभ्यासों की एक पद्धति है, जो व्यक्ति के आंतरिक बदलाव में सहायक होती है। इसके नियमित अभ्यास से व्यक्ति तनावमुक्त, संतुलित और उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने की दिशा में आगे बढ़ सकता है। इसका उद्देश्य लोगों को मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और आंतरिक आनंद का अनुभव कराना है। कार्यक्रम के सफल संचालन में हार्टफुलनेस वॉलंटियर्स डॉ. वैभव, आशीष सिंह, कंचन लता एवं राधिका देवी तथा हार्टफुलनेस ट्रेनर राजकुमार ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। अंत में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार ने सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इसी के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन हुआ।
Author: Pramod Gupta
Hello









