न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को कोर्ट में किया जाएगा पेश
सोनभद्र। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बबलू खान पुत्र इशराइल खान, निवासी घरसड़ी पहाड़ी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक एवं बीना चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी तथा कांस्टेबल सत्यम सरोज शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध नियंत्रण, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वारंटी और वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
Author: Pramod Gupta
Hello









