November 22, 2026 2:36 am

मध्य प्रदेश की सीमा तक पहुंचे डीएम चर्चित गौड़, सुदूरवर्ती बूथों पर परखी मतदाता पुनरीक्षण की हकीकत

युवा और महिला मतदाताओं के नाम जोड़ने पर विशेष जोर, बीएलओ को दिए सख्त निर्देश

सोनभद्र। मतदाता पुनरीक्षण अभियान की जमीनी हकीकत परखने के लिए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ मुख्यालय से लंबी दूरी तय कर मध्य प्रदेश की सीमा से सटे सुदूरवर्ती इलाकों तक पहुंचे। उन्होंने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 400-घोरावल के सीमावर्ती बूथों का निरीक्षण कर मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को स्पष्ट निर्देश दिया कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित नहीं रहना चाहिए। जिलाधिकारी ने कोरट स्थित मतदेय स्थल संख्या 250 एवं 251 तथा रिजुल स्थित मतदेय स्थल संख्या 249 का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित बीएलओ से मतदाता पंजीकरण एवं पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं और पात्र महिला मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित होनी चाहिए। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। सुदूरवर्ती और सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को भी अभियान का पूरा लाभ मिलना चाहिए। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जनपद में 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 21 नवंबर को जिले के सभी 1,659 मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। इसी क्रम में 22 नवंबर को भी सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित होगा। इस दौरान बीएलओ अपने निर्धारित बूथों पर उपस्थित रहकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों, विशेषकर युवाओं एवं महिलाओं से फॉर्म-6 प्राप्त करेंगे। इसके अलावा नाम, पता एवं अन्य विवरणों में संशोधन के लिए भी आवेदन लिए जाएंगे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं बीएलओ को निर्देश दिया कि अभियान को केवल कागजी औपचारिकता तक सीमित न रखा जाए, बल्कि गांव-गांव और सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक इसकी प्रभावी पहुंच सुनिश्चित की जाए। प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में प्रत्येक पात्र मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित हो।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!