November 22, 2026 2:36 am

छत से गिरने पर दोनों पैरों की ताकत खो चुके मरीज का एएसएमसी में सफल ऑपरेशन

रीढ़ की हड्डी की जटिल सर्जरी के बाद मरीज के पैरों में लौटने लगी ताकत, डॉक्टरों की टीम ने हासिल की बड़ी कामयाबी

सोनभद्र। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (एएसएमसी), सोनभद्र के चिकित्सकों ने चिकित्सा क्षेत्र में एक बड़ी सफलता हासिल की है। छत से गिरने के कारण रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लगने और दोनों पैरों की ताकत खो चुके एक मरीज का डॉक्टरों की टीम ने सफल ऑपरेशन किया है। सर्जरी के बाद मरीज के पैरों में धीरे-धीरे ताकत लौटने लगी है। इस सफलता से जिले के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में नई उम्मीद जगी है। जानकारी के अनुसार छत से गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल मरीज को एएसएमसी में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकीय जांच में पता चला कि उसकी कमर की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी और नसों पर दबाव पड़ने के कारण दोनों पैर काम नहीं कर रहे थे। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने तत्काल ऑपरेशन का निर्णय लिया। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अवनीश कुमार शाह (डॉ. ए.के. शाह) के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। ऑपरेशन के दौरान रीढ़ की हड्डी को उचित स्थिति में स्थिर किया गया तथा नसों पर पड़ रहे दबाव को दूर किया गया। सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति में सुधार हो रहा है और उसके पैरों में धीरे-धीरे ताकत वापस आने लगी है। उल्लेखनीय है कि डॉ. अवनीश शाह ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर से एमएस ऑर्थोपेडिक की पढ़ाई पूरी की है। उनकी विशेषज्ञता और पूरी चिकित्सकीय टीम के समन्वित प्रयास से यह जटिल ऑपरेशन संभव हो सका। इस उपलब्धि की चिकित्सा जगत में सराहना हो रही है एएसएमसी की इस सफलता से सोनभद्र के गरीब, ग्रामीण और दूरदराज के मरीजों को विशेष राहत मिलने की उम्मीद है। अब रीढ़ की हड्डी से जुड़ी ऐसी गंभीर समस्याओं के उपचार के लिए मरीजों को हर बार वाराणसी, प्रयागराज या लखनऊ की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। जिले में ही बेहतर उपचार की सुविधा मिलने से मरीजों का समय, धन और अनावश्यक परेशानी बच सकेगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!