November 22, 2026 2:44 am

तहसील में डीएम-एसपी का सख्त रुख, शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

सोनभद्र। तहसील घोरावल में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने आमजन की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। केवल औपचारिकता पूरी करने के बजाय शिकायतों का प्रभावी समाधान किया जाए, जिससे फरियादियों को वास्तविक राहत मिल सके। उन्होंने शिकायतकर्ता की संतुष्टि को निस्तारण का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए अधिकारियों को जवाबदेही के साथ कार्य करने की हिदायत दी। वहीं, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि जनसामान्य की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!