November 21, 2026 2:18 am

थाने में शुरू हुआ मिशन शक्ति केंद्र, महिलाओं की समस्याओं के समाधान पर रहेगा जोर

सोनभद्र (बीजपुर) महिला सुरक्षा और शिकायतों के निस्तारण को लेकर बीजपुर थाना परिसर में मिशन शक्ति केंद्र का शुभारंभ किया गया। शुक्रवार शाम आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय कुमार साहनी ने शिलापट का अनावरण करते हुए फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया। इससे पहले पंडित भोला नाथ पांडेय ने विधि-विधान से पूजन कराया। मिशन शक्ति केंद्र के शुभारंभ के बाद क्षेत्राधिकारी ने थाना परिसर का निरीक्षण कर पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने लंबित विवेचनाओं की स्थिति, अभिलेखों और विभिन्न रजिस्टरों के रखरखाव का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र के माध्यम से महिलाओं को अपनी समस्याएं रखने के लिए सुरक्षित और गोपनीय वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। महिला संबंधी शिकायतों को गंभीरता से सुनकर उनके निस्तारण और जरूरत के मुताबिक सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष जोर रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य आरक्षी किरण यादव, महिला कांस्टेबल प्रियंका कुमारी, सुनैना गौड़, कांस्टेबल कृष्ण कुमार गुप्ता, चंदन यादव, उपनिरीक्षक कमलाकांत पाण्डेय, सुरेन्द्र कुमार सिंह एवं संतोष कुमार तिवारी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!