घर-घर पहुंच रहे गणनाकर्मी, परिवार के प्रत्येक सदस्य की जुटाई जा रही जानकारी
सोनभद्र। शाहगंज (ज्ञानदास कनौजिया) जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत स्वगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो पूरे नवंबर माह तक जारी रहेगी। इसके तहत गणनाकर्मी घर-घर पहुंचकर परिवार के प्रत्येक सदस्य से संबंधित आवश्यक जानकारियां जुटा रहे हैं। शुक्रवार को घोरावल तहसील क्षेत्र के दुबे गांव में गणनाकर्मी राजकुमार एवं खडगवीर सिंह ने घर-घर जाकर परिवार के मुखिया सहित सभी सदस्यों की जानकारी एकत्र की। उन्होंने बताया कि जनगणना के दौरान प्रत्येक सदस्य से कुल 40 प्रश्न पूछे जा रहे हैं, जिनका सही-सही जवाब देना आवश्यक है।
इन प्रश्नों में परिवार के मुखिया का नाम, माता-पिता का नाम, जन्मस्थान, जन्मतिथि, शैक्षिक योग्यता, व्यवसाय, स्थायी पता, बैंक खाता, मोबाइल नंबर, टीकाकरण, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार नंबर, जाति और वैवाहिक स्थिति से संबंधित जानकारियां शामिल हैं। वहीं विवाहित महिलाओं से प्रजनन संबंधी जानकारी भी ली जा रही है। गणनाकर्मियों ने सभी नागरिकों से जनगणना कार्य में सहयोग करने और मांगी गई जानकारियां सही-सही उपलब्ध कराने की अपील की है।
Author: Pramod Gupta
Hello









