November 21, 2026 2:30 am

तीन माह के कार्यकाल में कई बड़ी कार्रवाई कर छाप छोड़ी, विदाई पर भावुक हुए प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह

सोनभद्र (दुद्धी) विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह का मिर्जापुर स्थानांतरण होने के उपरांत शुक्रवार को महिला थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों एवं नगर के संभ्रांत लोगों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक विनय कुमार साहनी ने उनके महज तीन माह के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि कम समय में ही उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्रवाइयों को अंजाम देकर अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया। उनके नेतृत्व में पंजाब से तस्करी के लिए ले जाई जा रही शराब की बरामदगी, ट्रस्ट बनाकर बड़े पैमाने पर की जा रही धनराशि के लेनदेन से जुड़े मामले का खुलासा करने के साथ ही कई वारंटियों और लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि विश्वनाथ प्रताप सिंह ने अपने कार्यकाल में बेहतर पुलिसिंग का उदाहरण प्रस्तुत किया। वहीं स्थानांतरण के बाद विदाई के दौरान प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि दुद्धी के लोगों का पुलिस को हमेशा भरपूर सहयोग मिलता रहा। स्थानीय लोगों के सहयोग और विश्वास की बदौलत पुलिस को अपने दायित्वों के निर्वहन में काफी सहूलियत मिली। यहां बिताए गए समय और लोगों के स्नेह को वह हमेशा याद रखेंगे।कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, कस्बा इंचार्ज संजय सिंह, महिला थाना प्रभारी संतु सरोज मंडल अध्यक्ष दीपक शाह ,सुमित सोनी,धीरज जायसवाल,पीयूष कसेरा दिलीप पांडेय एवं डॉक्टर गौरव सिंह सहित नगर के कई संभ्रांत नागरिक एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!