November 21, 2026 2:30 am

बूथ स्तर पर सक्रियता से मजबूत होगा संगठन, हर पात्र मतदाता का नाम सूची में जुड़वाने का लक्ष्य

मतदाता जोड़ो अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान, भाजपा की संगठनात्मक बैठक में बनी रणनीति

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा राबर्ट्सगंज की ओर से मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला प्रभारी कौशलेन्द्र सिंह पटेल शामिल रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री एवं अभियान संयोजक अनिल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कौशलेन्द्र सिंह पटेल ने कहा कि संगठन की वास्तविक मजबूती बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता से सुनिश्चित होती है। मतदाता जोड़ो अभियान को जनअभियान के रूप में आगे बढ़ाना है। इसके लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आपसी समन्वय बनाकर प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंचें और निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनका नाम मतदाता सूची में जुड़वाना सुनिश्चित करें। सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के साथ नए मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ना बेहद जरूरी है। पात्र युवाओं एवं मतदाता सूची से छूटे नागरिकों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी सक्रियता के साथ जुटना होगा। उन्होंने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और प्रत्येक बूथ पर प्रभावी ढंग से कार्य करने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने कहा कि मतदाता जोड़ो अभियान संगठन का महत्वपूर्ण अभियान है। पार्टी का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। इसके लिए कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर युवाओं और छूटे हुए पात्र मतदाताओं का नाम सूची में जुड़वाने के लिए पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री अजीत रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा शीतला आचार्य, ज्योति खरवार, विधानसभा प्रभारी संतोष खरवार, विस्तारक धर्मेन्द्र कुशवाहा, विधानसभा संयोजक आशीष केशरी, सुनील सिंह, गुड़िया त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष महेश्वर चन्द्रवंशी, बृजेश श्रीवास्तव, अमरेश पटेल, महामंत्री संतोष शुक्ला, जिला मंत्री प्रसन्न पटेल, मनोज सोनकर, जिला मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, अमन मौर्या, बलराम सोनी, प्रिया सोनकर, वन्दना वर्मा, सरोज केशरी, विनय श्रीवास्तव, दिलीप चौबे, योगेन्द्र बिन्द, रामलाल चेरो, संदीप पटेल एवं लक्षन देव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!