November 21, 2026 2:38 am

सड़क पर सुरक्षित सफर के लिए पुलिस की अनूठी पहल, वाहन चालकों की आंखों और सेहत की हुई मुफ्त जांच

लोढ़ी टोल प्लाजा के पास पुलिस लाइन तिराहे पर लगा निशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, अपर पुलिस अधीक्षक नोडल यातायात ने किया उद्घाटन

सोनभद्र। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस ने सराहनीय पहल की। यातायात जागरूकता अभियान के तहत लोढ़ी टोल प्लाजा के पास पुलिस लाइन तिराहे पर वाहन चालकों के लिए निशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन अपर पुलिस अधीक्षक नोडल यातायात ने क्षेत्राधिकारी यातायात की उपस्थिति में किया। शिविर में चिकित्सकों द्वारा वाहन चालकों की आंखों की जांच की गई। साथ ही उनके स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था भी की गई, ताकि वाहन चलाते समय किसी प्रकार की शारीरिक परेशानी या दृष्टि संबंधी कमजोरी के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सके। इस दौरान वाहन चालकों को आंखों की नियमित जांच कराने, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और वाहन चलाते समय पूरी सावधानी बरतने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस का उद्देश्य है कि सड़क पर चलने वाला प्रत्येक वाहन चालक शारीरिक रूप से स्वस्थ और दृष्टि की दृष्टि से सक्षम हो, जिससे स्वयं के साथ-साथ दूसरे राहगीरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात एवं प्रभारी यातायात की मौजूदगी रही। यातायात पुलिस की इस पहल को वाहन चालकों के स्वास्थ्य और सड़क सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!