November 21, 2026 2:38 am

अब वोट डालने से पहले ईवीएम चलाना सीखेंगे मतदाता, एसडीएम आशीष त्रिपाठी ने तहसील में शुरू कराया डेमोंस्ट्रेशन केंद्र

अब मतदाताओं को मिलेगी ईवीएम और वीवीपैट की जानकारी, डमी वोट डालकर दूर की जाएंगी शंकाएं; सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चलेगा जागरूकता अभियान

सोनभद्र। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-401 रॉबर्ट्सगंज में मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने और ईवीएम से जुड़ी भ्रांतियों एवं शंकाओं को दूर करने के उद्देश्य से शुक्रवार को तहसील रॉबर्ट्सगंज में डेमोंस्ट्रेशन केंद्र की शुरुआत की गई। सदर एसडीएम आशीष त्रिपाठी ने इस केंद्र की व्यवस्था शुरू कराई। यहां आम नागरिकों को ईवीएम के संचालन और मतदान की पूरी प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। डेमोंस्ट्रेशन केंद्र पर दो मशीनें रखी गई हैं। साथ ही जनसामान्य की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क बनाई गई है, जहां ईवीएम से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी। खास बात यह है कि नागरिकों को केवल मशीन के बारे में बताया ही नहीं जाएगा, बल्कि डमी बैलेट पेपर के माध्यम से उनसे स्वयं डमी मतदान भी कराया जाएगा, ताकि वे वास्तविक मतदान प्रक्रिया को आसानी से समझ सकें। केंद्र पर ईवीएम से जुड़े सवालों का जवाब देने के साथ ही लोगों की शंकाओं का समाधान भी किया जाएगा। इसके लिए एक पंजी रखी गई है, जिसमें केंद्र पर आने वाले संबंधित व्यक्तियों का विवरण दर्ज किया जाएगा। यह जागरूकता केंद्र प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित किया जाएगा। सदर एसडीएम आशीष त्रिपाठी ने बताया कि केंद्र के नियमित संचालन के लिए कर्मचारियों को चिह्नित कर उनकी ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक मतदान प्रक्रिया की सही जानकारी पहुंचाना और उन्हें जागरूक बनाना है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!