November 20, 2026 2:22 am

551 दीपों से जगमगाया चाचा नेहरू पार्क, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई को दी गई श्रद्धांजलि

जयंती पर दीप प्रज्ज्वलित कर वीरता, त्याग और राष्ट्रभक्ति को किया नमन, नई पीढ़ी तक महापुरुषों के आदर्श पहुंचाने का लिया संकल्प

सोनभद्र। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर नगर स्थित चाचा नेहरू पार्क में 551 दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गुरुवार शाम पांच बजे आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में दीपों की रोशनी से पार्क जगमगा उठा। नगर के गणमान्य नागरिकों, वरिष्ठजनों, मातृशक्ति, बच्चों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से दीप जलाकर वीरांगना के अदम्य साहस, शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को नमन किया। कार्यक्रम का आयोजन संयोजक सौरभ सिंह पटेल के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई का जीवन केवल इतिहास का एक अध्याय नहीं, बल्कि स्वाभिमान, अदम्य साहस और मातृभूमि के प्रति समर्पण की जीवंत प्रेरणा है। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी घुटने नहीं टेके और अपने अद्वितीय पराक्रम से देश के स्वतंत्रता संग्राम में अमिट छाप छोड़ी। उनका बलिदान सदैव देशवासियों को राष्ट्रप्रेम और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा देता रहेगा।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि देश के महापुरुषों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की जयंती और शहादत दिवस पर इसी तरह के आयोजन किए जाएंगे, ताकि उनके विचारों, संघर्षों और आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा सके। वक्ताओं ने कहा कि दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से वीरांगना के बलिदान और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास सराहनीय है। इस अवसर पर अमित पाण्डेय, संजय जायसवाल, बीएन सिंह, सुनील सिंह, वकील खान, अनुज सिंह, इंदु प्रकाश सिंह, देवानंद पाठक, राजाराम दुबे, रमेश सिंह, क्रांति सिंह, राकेश चौधरी, बृजेश श्रीवास्तव, गोपाल सिंह, विवेक सिंह, शिवा एवं अजीत शुक्ला सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संरक्षक अभिषेक मिश्रा ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!