November 20, 2026 2:22 am

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट का आरोप, हाथ टूटने और जान से मारने की धमकी मामले में मुकदमा दर्ज

सोनभद्र  (बीजपुर) दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ कथित मारपीट, गंभीर चोट पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में बीजपुर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अनपरा थाना क्षेत्र के बैरपान निवासी आरती पुत्री भगवान दास ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि जरहा निवासी मनोज पुत्र स्वर्गीय जयराम से उनका करीब पांच वर्षों से प्रेम संबंध था। आरोप है कि 21 अक्टूबर 2024 की रात मनोज उन्हें पिता के घर से ले गया, जिसके बाद 26 अक्टूबर को दोनों परिवारों की मौजूदगी में मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह हुआ। पीड़िता के मुताबिक शादी के बाद मोटरसाइकिल, कूलर, फ्रिज, बेड, दीवान समेत अन्य घरेलू सामान की मांग को लेकर पति उसे प्रताड़ित करने लगा। आरोप है कि पति मनोज, सास फूलमती, देवर राजेंद्र प्रसाद और ननद मधु व रानी ने कथित तौर पर गला दबाकर तथा लात-घूंसों से मारपीट की। 17 सितंबर को हुई घटना में उसका बायां हाथ टूट गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि घटना के बाद पति उसे क्लिनिक ले जाकर उपचार कराने के दौरान रास्ते में परिवार को ट्रेलर से कुचलवाने की धमकी भी दी। पांच दिन बाद 22 सितंबर को मायके पक्ष के लोग उसे अपने साथ ले गए और इलाज कराया। वहीं, 22 अक्टूबर को ननद मधु द्वारा फोन पर गाली-गलौज करने और वापस लौटने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!