बस स्टैंड के पास चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली सफलता, चोरी के मुकदमे में वांछित थे दोनों आरोपी
सोनभद्र (बीजपुर) चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बीजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक बैटरी और 1.5 एचपी की मोनोब्लॉक सिंचाई पंप मोटर बरामद की है। थाना बीजपुर की पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थी। इसी दौरान बस स्टैंड के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान थाना बीजपुर में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 116/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तम कुमार पुत्र रामनगीना गुर्जर (24 वर्ष) और बबलू कुमार पुत्र शिव प्रसाद वैशवार (26 वर्ष), निवासी ग्राम नेमना, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक बैटरी तथा एक 1.5 एचपी की मोनोब्लॉक सिंचाई पंप मोटर बरामद की। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों अभियुक्तों को 18 नवंबर 2026 को माननीय न्यायालय भेज दिया गया। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, मुख्य आरक्षी भानु प्रताप यादव, आरक्षी अखिलेश कुमार एवं आरक्षी संजय कुमार शामिल रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









