November 19, 2026 12:34 am

पिकअप और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक गंभीर रूप से घायल

साले के साथ ससुराल जा रहा था बाइक सवार, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

सोनभद्र। करमा थाना क्षेत्र के केकराही गांव के समीप देर रात पिकअप वाहन और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक अपने साले के साथ ससुराल जा रहा था। इसी दौरान केकराही गांव के समीप सामने से आ रहे पिकअप वाहन से उसकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसा देर रात का बताया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में दुर्घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!