सोनभद्र (दुद्धी) बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में मंगलवार को स्थानीय तुलसी निकेतन में सेक्टर स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने तथा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन कर जीत हासिल करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के मुख्य अतिथि मिर्जापुर मुख्य मंडल प्रभारी बैजनाथ गौतम मंडल प्रभारी राम विचार गौतम,बसपा जिलाध्यक्ष रामचंद्र रत्ना दुद्धी विधानसभा प्रभारी संजय सिंह गौड़ धुर्वे की मौजूदगी में संगठनात्मक मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक का संचालन संदीप भारती ने किया।
बैठक में आगामी 6 दिसंबर 2026 को लखनऊ में डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली विशाल महारैली में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई। इसके लिए प्रत्येक सेक्टर में बड़ी बैठक आयोजित कर गांव-गांव तक संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया।साथ ही प्रत्येक गांव में पार्टी की होर्डिंग लगाकर बहुजन समाज पार्टी के नेतृत्व एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही गई। वक्ताओं ने कहा कि संगठन के मजबूत एवं वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की हरसंभव मदद करें और उन्हें प्रोत्साहित करते रहें, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह बना रहे तथा पार्टी का संगठन जमीनी स्तर पर और मजबूत हो सके। कार्यक्रम का संचालन दुद्धी विधान सभा अध्यक्ष संदीप भारती ने किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सैकरार अहमद, नंदू प्रसाद, राजेश धूसीया डॉ राजकुमार भारती, यशार्थ जायसवाल, लक्ष्मी प्रसाद,
सहित काफी संख्या में बसपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









