जनजातीय समाज के अधिकारों और स्वाभिमान की रक्षा के लिए बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा : संजीव कुमार गौड़
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को जननायक एवं महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गौड़ रहे। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्यमंत्री संजीव कुमार गौड़ ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष, सामाजिक चेतना और अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध उनके ऐतिहासिक आंदोलन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज को जागरूक कर उनके अधिकारों और स्वाभिमान की रक्षा के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया। उनका जीवन साहस, संघर्ष और सामाजिक जागरूकता का प्रतीक है। उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का संपूर्ण जीवन अन्याय और शोषण के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा देता है। उन्होंने आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए अदम्य साहस, त्याग और समर्पण का परिचय दिया। उनका बलिदान और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शम्भू नारायण सिंह, महेश्वर चन्द्रवंशी, जिला महामंत्री अशोक कुमार मौर्य, जिला मंत्री प्रसन्न पटेल, मनोज सोनकर, जिला मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, सह मीडिया प्रभारी अमन वर्मा, जिला कार्यालय मंत्री बलराम सोनी, कार्यालय प्रभारी कैलास तिवारी, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीरज कनौजिया, भैयालाल, आशीष केशरी, अशोक भारती, मनोज कुमार सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









