November 15, 2026 5:32 am

स्क्रैप यार्ड में आग का तांडव, कई घंटे तक जूझती रहीं दमकल टीमें

पुलिस और औद्योगिक इकाइयों की दमकल टीमों ने संयुक्त प्रयास से आग पर पाया काबू

सोनभद्र। नगर पंचायत अनपरा के वार्ड संख्या-20 स्थित डीह बाबा रोड पर शनिवार को जय मां शारदा ट्रेडर्स के स्क्रैप यार्ड में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार उठता देख आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की भयावहता को देखते हुए तत्काल अनपरा पुलिस, रेणुसागर चौकी और औद्योगिक इकाइयों की दमकल टीमों को मौके पर बुलाया गया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। जानकारी के अनुसार शनिवार को स्क्रैप यार्ड में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही अनपरा थाना प्रभारी राजेश चौबे, हेड कांस्टेबल शशि भूषण और रेणुसागर चौकी प्रभारी योगेंद्र पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। इस दौरान कांस्टेबल सौरभ वर्मा, विजय प्रकाश यादव, संजय पाल, मोहम्मद नोमान अली सिद्दीकी और मोहम्मद खलील ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। आग की गंभीरता को देखते हुए रेणुसागर स्थित हिंडाल्को और अनपरा तापीय परियोजना की सीआईएसएफ फायर ब्रिगेड टीमों को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने लगातार पानी की बौछार कर आग को आसपास फैलने से रोकने और उसे बुझाने का प्रयास किया। इस अभियान में हिंडाल्को फायर ब्रिगेड टीम के अखिलेश्वर सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।पुलिस और दमकल टीमों के बीच बेहतर तालमेल और लगातार प्रयासों के चलते आखिरकार आग पर नियंत्रण पा लिया गया। घटना के दौरान पुलिसकर्मियों और दमकल कर्मियों की तत्परता एवं साहस की स्थानीय लोगों ने सराहना की। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों और स्क्रैप यार्ड में हुए नुकसान का विस्तृत आकलन किया जाना बाकी है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!