November 15, 2026 5:46 am

उड़ीसा से गांजा मंगाकर पूर्वांचल में फैलाता था नशे का कारोबार, 10 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार

सरकारी भांग की दुकान की आड़ में शुरू किया था अवैध धंधा, शाहगंज पुलिस ने वाराणसी से दबोचा; पूछताछ में कई राज खोले

सोनभद्र। सरकारी भांग की दुकान की आड़ में गांजा तस्करी का कथित नेटवर्क खड़ा कर उड़ीसा से गांजे की खेप मंगाने और पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों में सप्लाई करने के मामले में शाहगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त शनी कुमार जायसवाल को वाराणसी से गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपने भाई के साथ मिलकर लंबे समय से गांजे के अवैध कारोबार में संलिप्त रहने और तस्करी के तरीके को लेकर कई अहम जानकारियां दी हैं। शाहगंज थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 101/2026, धारा 8/20/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट में शनी कुमार जायसवाल वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में 13 नवंबर 2026 को सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वाराणसी में बीएलडब्ल्यू के सामने महमूरगंज से चितईपुर जाने वाली लेन पर सड़क किनारे घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शनी कुमार जायसवाल पुत्र स्वर्गीय वंशीधर जायसवाल मूल निवासी ग्राम खुटहां थाना अहरौरा जनपद मिर्जापुर तथा वर्तमान निवासी नेवादा सुंदरपुर, थाना लंका, वाराणसी के रूप में हुई है।पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अपने भाई सुरेन्द्र जायसवाल के साथ काफी समय से गांजे की खरीद-बिक्री के अवैध कारोबार में संलिप्त था। उसके अनुसार वर्ष 2014 में उसका भाई सुरेन्द्र जायसवाल रॉबर्ट्सगंज स्थित शीतला मंदिर के पास सरकारी भांग की दुकान पर पेटी कॉन्ट्रैक्टर के रूप में काम करता था। इसी दौरान दोनों भाइयों ने कथित तौर पर सरकारी भांग की दुकान की आड़ में उड़ीसा से गांजा मंगाकर बेचने का धंधा शुरू किया।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोनों भाई उड़ीसा से गांजे की थोक खेप मंगवाते थे। खेप को मिर्जापुर जनपद के अलग-अलग स्थानों पर पहले से चिह्नित सुनसान जगहों पर उतरवाया जाता था। इसके बाद वाहनों की व्यवस्था कर गांजे की सप्लाई मिर्जापुर और आसपास के जनपदों में की जाती थी। पुलिस के मुताबिक, इस अवैध कारोबार से दोनों भाई आर्थिक एवं भौतिक लाभ अर्जित करते थे। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे संबंधित न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया गया है।इस कार्रवाई में निरीक्षक भानू प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष शाहगंज मानवेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक राहुल पाण्डेय, उपनिरीक्षक तेजबहादुर राय एवं हेड कांस्टेबल ऐनुद्दीन शामिल रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!