November 15, 2026 5:54 am

ब्रतियों ने किया सुद्धिकरण, सजने लगे छठ के दऊरे पर्व की तैयारियों को ब्रतियों ने दिया अंतिम रूप, की वेदी पूजा

सोनभद्र। शाहगंज (ज्ञानदास कनौजिया) सूर्य उपासना का महापर्व डाला छठ शुरू होते ही क्षेत्र में आस्था और भक्ति का माहौल बन गया है। पर्व के कठिन और महत्वपूर्ण अर्घ्य की तैयारी के लिए शनिवार को व्रतियों ने अंतिम रूप से तैयारियां पूरी कीं। श्रद्धालुओं ने छठ घाटों की साफ-सफाई और शुद्धीकरण के साथ पूजा की वेदी तैयार की। व्रती महिलाएं सायंकाल घाटों पर पहुंचकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन की |सूर्योपासना का महापर्व डाला छठ सामाजिक समरसता का प्रतीक भी है। छठ घाटों, नदियों, तालाबों और जलाशयों के तट पर सूर्यदेव को अर्घ्य देने की परंपरा निभाई जाती है। इस दौरान हर उम्र और वर्ग के लोग एक साथ पर्व मनाते नजर आते हैं। घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़, साज-सज्जा और पूजा की तैयारियां उत्सव का माहौल बना रही हैं।

छठ व्रत से होता है मंगल कल्याण

छठ पर्व के दौरान घरों में पारंपरिक छठ गीतों की गूंज सुनाई देने लगी है। महिलाएं लोकगीतों के माध्यम से भगवान सूर्य और छठी मैया की महिमा का गुणगान कर रही हैं। चार दिवसीय इस पर्व में व्रती महिलाएं कठिन निर्जला व्रत रखकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करती हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि भगवान सूर्य की आराधना से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। घाटों पर दिखती है अलौकिक छटा

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!