November 14, 2026 5:36 am

टीपर से भिड़ंत के बाद आग का गोला बनी कार

इंडियन बैंक के सामने भोर में हुआ भीषण हादसा, धू-धू कर जलने लगी कार; पुलिस और अल्ट्राटेक की फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

सोनभद्र। डाला बाजार में शुक्रवार की भोर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब इंडियन बैंक के सामने हाईवे पर टीपर और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कुछ ही देर में उसमें आग लग गई। देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। हादसे में कार सवार तीन युवक घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे एक टीपर हाईवे कटिंग की ओर से सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान चोपन की तरफ से आ रही कार उससे जा भिड़ी। टक्कर के बाद कार में अचानक आग लग गई। सुबह-सुबह बाजार क्षेत्र में कार को जलता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना डाला पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। आग की भयावहता को देखते हुए अल्ट्राटेक कंपनी की फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझाए जाने से स्थिति को नियंत्रित किया जा सका। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कार में तीन युवक सवार थे। दुर्घटना में हिमांशु सिंह (23 वर्ष) पुत्र प्रीतम सिंह, सत्यार्थ सिंह (18 वर्ष) पुत्र सर्वजीत सिंह तथा अविनाश सिंह (20 वर्ष) पुत्र मनोज सिंह घायल हो गए। तीनों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। हादसे के बाद डाला बाजार में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हाईवे पर वाहनों की आवाजाही और सड़क पार करते भारी वाहनों के बीच हुई इस दुर्घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!