November 14, 2026 5:36 am

निजी अस्पताल में महिला ने सामान्य प्रसव से एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म, क्षेत्र में बनी चर्चा का विषय

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित एक निजी अस्पताल में शुक्रवार की भोर उस समय खास चर्चा का माहौल बन गया, जब एक महिला ने सामान्य प्रसव के जरिए एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। भोर करीब चार बजे चिकित्सकों की देखरेख में हुए इस प्रसव की खबर फैलते ही अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जुटने लगी। एक साथ तीन नवजातों के जन्म की खबर सुनकर मरीजों के तीमारदारों और स्थानीय लोगों में कौतूहल बना रहा। जानकारी के अनुसार घोरावल क्षेत्र के शिवद्वार निवासी राजेश की 26 वर्षीय पत्नी नीलू को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आवश्यक जांच और चिकित्सकीय परीक्षण के बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में प्रसव कराया गया। इस दौरान महिला ने सामान्य प्रसव के माध्यम से तीन बच्चों को जन्म दिया। अस्पताल स्टाफ के मुताबिक, प्रसव की पूरी प्रक्रिया चिकित्सकीय निगरानी में संपन्न कराई गई। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ के नेतृत्व में चिकित्सकीय टीम ने पूरी सतर्कता के साथ प्रसव कराया। एक ही प्रसव में तीन बच्चों के जन्म की खबर अस्पताल परिसर से निकलकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई। हालांकि, जच्चा और तीनों नवजातों की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति को लेकर अस्पताल प्रबंधन की ओर से विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। ऐसे में मां और तीनों नवजातों के स्वास्थ्य को लेकर लोगों की निगाहें अस्पताल प्रबंधन की ओर से मिलने वाली जानकारी पर टिकी हैं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!