सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता) शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल ने थाना बभनी का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर स्थित कार्यालय, शस्त्रागार, मालखाना, मेस, अभिलेखों एवं पुलिसकर्मियों के आवासीय परिसर का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान शस्त्रागार में रखे शस्त्रों एवं कारतूसों का भौतिक सत्यापन किया गया। साथ ही पुलिसकर्मियों से शस्त्रों को खुलवाने और जोड़ने की प्रक्रिया का परीक्षण भी किया गया। उन्होंने शस्त्रों के रखरखाव एवं नियमित अभ्यास को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इसके अलावा मालखाने और थाने के विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों की जांच कर उन्हें अद्यतन और व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला हेल्प डेस्क, महिला संबंधी शिकायतों के निस्तारण तथा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की गई।अपर पुलिस अधीक्षक ने महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में संवेदनशीलता बरतने और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने थाने में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना और समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार बनाए रखते हुए पुलिसिंग करने के निर्देश दिए।
Author: Pramod Gupta
Hello









