November 14, 2026 5:54 am

साड़ी के फंदे से लटकते मिली महिला, गाँव मे पसरा सन्नाटा

सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता) बभनी थाना क्षेत्र के बचरा देवरिहवां गांव में गुरुवार की रात एक 32 वर्षीय महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। जानकारी के अनुसार बचरा देवरिहवां गांव निवासी शांति देवी (32) पत्नी मानसिंह ने गुरुवार रात परिवार के सदस्यों को खाना खिलाने के बाद स्वयं भी भोजन किया। इसके बाद रात करीब नौ बजे घर के बरामदे में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। बताया जाता है कि घटना के समय पति मानसिंह घर के बाहर था, जबकि उनका बेटा सूरज अपनी ननिहाल मध्य प्रदेश के बहरपान में गया हुआ था। कुछ देर बाद जब पति कमरे में पहुंचा तो पत्नी को फंदे से लटकता देख उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल बाहर आकर अपनी मां और अन्य परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्राम प्रधान और ग्रामीणों को सूचना दी गई। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी बभनी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक कृष्णानंद यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!