November 14, 2026 5:54 am

यूनियन बैंक में खाता खुलवाने के लिए तीन दिनों से चक्कर काट रहे सदस्य, बैंक की कार्यप्रणाली पर जताई नाराजगी

सोनभद्र। (बीजपुर) यूनियन बैंक में संस्थागत खाता खुलवाने के लिए संस्थान के सदस्यो को लगातार तीन दिनों से बैंक का चक्कर काट रहे हैं। सदस्यों का आरोप है कि बैंक में तैनात राजकुमार सिंह द्वारा हर बार नए-नए कागजात की मांग कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। इससे सदस्यों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। सदस्यों के अनुसार खाता खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज और पदाधिकारियों की सहमति से संबंधित कागजात उपलब्ध कराने के बावजूद पिछले तीन दिनों से खाता खोलने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। उनका कहना है कि पहले जिन दस्तावेजों की मांग की गई, उन्हें उपलब्ध कराने के बाद अब दोबारा अलग-अलग तरीके से नए कागजात मांगे जा रहे हैं।सदस्यों ने बताया कि वे सामाजिक कार्यों और जरूरतमंद लोगों की सहायता के उद्देश्य से संस्थागत बैंक खाता खुलवाना चाहते हैं, लेकिन लगातार हो रही देरी से उनका समय और श्रम दोनों प्रभावित हो रहे हैं। अंतिम दिन भी राजकुमार सिंह द्वारा नए तरीके से कागजात की मांग किए जाने से सदस्यों में नाराजगी देखने को मिली। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक यूनियन बैंक की कार्यप्रणाली और सेवाओं में देरी को लेकर पहले भी ग्राहकों को शिकायत रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि बैंकिंग कार्यों के लिए आने वाले लोगों को कई बार लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है, जिससे उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है। हालांकि, इन शिकायतों पर बैंक प्रबंधन का पक्ष सामने आना बाकी है।सदस्यों ने बैंक के उच्च अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेने और स्पष्ट रूप से यह बताने की मांग की है कि संस्थागत खाता खोलने के लिए किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता है, ताकि सभी औपचारिकताएं एक बार में पूरी कर खाता खोला जा सके। सदस्यों ने बैंक प्रबंधन से ग्राहकों के प्रति सहयोगात्मक रवैया अपनाने, बैंकिंग सेवाओं में तेजी लाने और अनावश्यक रूप से चक्कर न लगवाने की अपील की है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!