November 13, 2026 5:31 am

एनसीएल क्षेत्र में डीजल चोरी करते पांच आरोपी गिरफ्तार

70 लीटर डीजल बरामद बोलेरो कैंपर से पहुंचते थे चोरी करने, डीजल निकालने के उपकरण और पाइप भी मिले

सोनभद्र। एनसीएल क्षेत्र में डीजल चोरी के खिलाफ शक्तिनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनसीएल के सुरक्षा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से की गई कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी का करीब 70 लीटर डीजल, चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और पाइप बरामद किए हैं। वारदात में प्रयुक्त एक बोलेरो कैंपर वाहन भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। थाना शक्तिनगर पुलिस को एनसीएल क्षेत्र में डीजल चोरी की गतिविधियों की जानकारी मिली थी। इसके बाद एनसीएल सुरक्षा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0 195/2026 के तहत धारा 303(2), 317(2) एवं 3(5) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।गिरफ्तार आरोपियों में प्रितेश कुमार पुत्र लक्ष्मण प्रसाद निवासी पोखरा, थाना बरगवां, राजेश यादव पुत्र जगनारायण यादव निवासी धवई, थाना चितरंगी, मारतन सिंह पुत्र पुरुषोत्तम सिंह निवासी चमरर्खोड़ गोरवी, थाना सिंगरौली, रामगोबिन्द यादव पुत्र रामजियावन यादव निवासी जीर, थाना माड़ा तथा राजेन्द्र कुशवाहा पुत्र रघुनाथ प्रसाद निवासी घरौली कला, थाना नवानगर, जिला सिंगरौली (मध्य प्रदेश) शामिल हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, बीना चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक घनश्याम तिवारी और कांस्टेबल सत्यम सरोज शामिल रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!