November 11, 2026 6:36 pm

डीजल चोरी का भंडाफोड़, 50 लीटर डीजल के साथ आरोपी गिरफ्तार

सुरक्षाकर्मियों की मिलीभगत से चोरी को अंजाम देने का खुलासा, बोलेरो, पाइप और नौ खाली जरिकेन बरामद

सोनभद्र। शक्तिनगर थाना क्षेत्र स्थित एनसीएल खड़िया माइंस में डीजल चोरी के मामले में पुलिस और एनसीएल सुरक्षा कर्मियों की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान एनसीएल के कुछ सुरक्षाकर्मियों की कथित मिलीभगत से डीजल चोरी की घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है। इस खुलासे के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।10 नवंबर 2026 की रात करीब 10:30 बजे एनसीएल खड़िया माइंस में संयुक्त टीम ने छापेमारी कर अमरजीत विश्वकर्मा उर्फ मंटू (35 वर्ष) को गिरफ्तार किया। वह ग्राम परासी, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र का निवासी है। आरोपी के कब्जे से चोरी का करीब 50 लीटर डीजल, नौ खाली जरिकेन, डीजल निकालने में इस्तेमाल किया जाने वाला पाइप और एक बोलेरो वाहन बरामद किया गया। इस मामले में थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0 194/2026 के तहत धारा 303(2) और 317(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। खासतौर पर सुरक्षाकर्मियों की कथित संलिप्तता को लेकर भी पड़ताल की जा रही है। गिरफ्तार अमरजीत का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध वर्ष 2020 में एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके अलावा वर्ष 2025 में भी शक्तिनगर थाने में डीजल चोरी से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। ताजा मामला वर्ष 2026 का तीसरा दर्ज मुकदमा बताया गया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक सदाशिव राय और कांस्टेबल अमृत लाल शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। सबसे बड़ा सवाल: एनसीएल जैसी संवेदनशील औद्योगिक परियोजना में यदि सुरक्षाकर्मियों की मिलीभगत से डीजल चोरी हो रही थी, तो अब तक सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कौन कर रहा था?

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!