रॉबर्ट्सगंज पुलिस की कार्रवाई, विभिन्न प्रकरणों में बीएनएसएस की निरोधात्मक धाराओं में किया चालान
सोनभद्र। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न प्रकरणों में कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की निरोधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए चालान कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने संभावित संज्ञेय अपराधों को रोकने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विभिन्न मामलों में निरोधात्मक कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए सभी 15 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत चालान न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार व्यक्तियों में राजा उर्फ ओमप्रकाश सोनकर (21), राहुल सोनकर (22), संदीप यादव (23), रवि कुमार प्रजापति (21), सुनील कुमार (42), विकास पाण्डेय (27), अजीत कुमार (42), विनोद कुमार (44), दीपक कुमार बिन्द (36), पंकज सिंह (28), अमित सिंह (20), अंकित सिंह (24), राहुल सिंह (26), अभय कुमार (23) और शिवाजी पटेल (20) शामिल हैं। ये सभी रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र तथा आसपास के विभिन्न गांवों और मोहल्लों के निवासी हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस उपनिरीक्षक अनिल विश्वकर्मा (चौकी प्रभारी कस्बा), उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह (चौकी प्रभारी हिन्दुआरी), उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार तथा कांस्टेबल अभिमन्यु पाण्डेय और सतेन्द्र कुमार शामिल रहे।पुलिस ने बताया कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और संभावित विवादों को रोकने के लिए इस तरह की निरोधात्मक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Author: Pramod Gupta
Hello









