सोनभद्र। सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव एडवोकेट ने शनिवार की शाम महिला कॉमन हॉल का विधिवत पूजन-अर्चन कर शिलान्यास किया। कॉमन हॉल का निर्माण पूरा होने के बाद महिला अधिवक्ताओं को बैठने और अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। इस अवसर पर अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि महिला अधिवक्ताओं की समस्याओं और असुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कॉमन हॉल के निर्माण का निर्णय लिया गया है। शिलान्यास के साथ ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा, ताकि महिला अधिवक्ताओं को जल्द से जल्द इस सुविधा का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि महिला अधिवक्ताओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना बार एसोसिएशन की प्राथमिकताओं में शामिल है। कॉमन हॉल निर्माण की पहल की मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं ने सराहना की और इसे महिला अधिवक्ताओं के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया। इस मौके पर महामंत्री योगेश कुमार दुबे, गीता गौर, आनंद मिश्रा, पवन मिश्रा, भानु प्रताप सिंह, अरुण कुमार सिंघल, अखिलेश पांडेय, राजीव सिंह गौतम, विजय प्रकाश पांडेय, संजय श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, प्रभात मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, धीरज सिंह, नरेंद्र सिंह, रमेश कुमार पाल सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









