November 6, 2026 11:34 pm

अनियंत्रित स्कॉर्पियो पान की दुकान में घुसी, दुकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

सोनभद्र। चुर्क चौकी क्षेत्र के सहिजन खुर्द स्थित फत्ते चौराहे के पास शुक्रवार की देर रात करीब 12 बजे एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो पान की दुकान में जा घुसी। हादसे में दुकान का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि संयोग अच्छा रहा कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। मिली जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो संख्या UP 65 CM 6222 चुर्क से राबर्ट्सगंज की ओर जा रही थी। इसी दौरान सहिजन खुर्द के फत्ते चौराहे के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और स्कॉर्पियो सीधे अजय की पान की दुकान में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान का अगला पूरा सेट टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय दुकान बंद थी और वहां कोई मौजूद नहीं था। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!