सोनभद्र (दुद्धी) ब्लॉक संसाधन केंद्र पर नगर पंचायत क्षेत्र में जनगणना कार्य के लिए चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण के अंतिम कार्यक्रम के दौरान गुरुवार को उपजिलाधिकारी एवं प्रभारी अधिशासी अधिकारी आकांक्षा गौतम ने प्रगणकों और सुपरवाइजरों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। इस दौरान प्रशिक्षण दे रहे प्रशिक्षक संतोष कुमार सिंह एवं राजकुमार रुहेला को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर एसडीएम आकांक्षा गौतम ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इसमें प्रगणकों और सुपरवाइजरों की जिम्मेदारी बेहद महत्वपूर्ण है। सभी कर्मचारी प्रशिक्षण के दौरान दी जा रही जानकारियों को गंभीरता से समझें और जनगणना कार्य को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराएं। उन्होंने कहा कि आंकड़ों का सही संकलन सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो। इस दौरान प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबंधित कर्मचारी एवं अधिकारी मौजूद रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









