60 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद, तस्करी में प्रयुक्त सुजुकी सियाज कार जब्त; दोनों आरोपी शाहजहांपुर के निवासी
सोनभद्र। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शुद्धि के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बुधवार की रात ग्राम लोढ़ी स्थित टीवीएस गोदाम के पास से कार सवार दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 60 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है। तस्करी में प्रयुक्त सुजुकी सियाज कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम कार्रवाई कर रही थी। इसी क्रम में चार नवंबर 2026 की रात करीब 8:45 बजे मुखबिर की सूचना पर ग्राम लोढ़ी स्थित टीवीएस गोदाम के पास घेराबंदी कर कार सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सत्यम यादव (21) पुत्र राजेश्वर यादव निवासी ग्राम लैसना, थाना जलालाबाद तथा सीबू अली (24) पुत्र सब्बन अली निवासी ब्रह्मनान, थाना अल्लागंज के पीछे, जनपद शाहजहांपुर के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपी कार में गुप्त केबिन बनाकर गांजा छिपाते थे और इसी तरीके से उसकी तस्करी करते थे। तलाशी एवं निशानदेही पर तीन प्लास्टिक के कट्टों में रखे 43 पैकेटों से कुल 60 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने गांजा तस्करी में प्रयुक्त सुजुकी सियाज कार को एनडीपीएस एक्ट की धारा 60 के तहत कब्जे में ले लिया। इस मामले में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0-892/2026, धारा 8/20/27ए/29/60/61 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस एसओजी प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा, रॉबर्ट्सगंज प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, निरीक्षक बनारसी यादव, उपनिरीक्षक धर्मनारायण भार्गव, उमाशंकर यादव सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









