November 5, 2026 1:09 pm

25 हजार का इनामी शातिर चोर गिरफ्तार, पांच आपराधिक मुकदमे हैं दर्ज

सोनभद्र। चोपन थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी समेत अन्य आपराधिक मामलों में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त सोनू जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने बुधवार, 4 नवंबर 2026 को मध्य प्रदेश बॉर्डर के पास भरहरी, थाना जुगैल क्षेत्र से उसे दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त सोनू जायसवाल पुत्र स्व. रामचन्द्र जायसवाल, निवासी जवारीडाड़ गुरमा, थाना चोपन, के विरुद्ध चोपन थाने में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 360/2026, धारा 287, 303(2), 317(2) एवं 317(4) बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही थी। मामले में उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों में चोरी एवं अन्य अपराधों से संबंधित कुल पांच मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोपन थाने के वर्ष 2026 के दो और वर्ष 2025 का एक मुकदमा, ओबरा थाने में वर्ष 2024 का धारा 307 भादवि तथा हाथीनाला थाने में वर्ष 2020 का चोरी एवं बरामदगी से संबंधित मुकदमा शामिल है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, डाला चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल अजय यादव तथा कांस्टेबल गोविन्द कुमार और उमेश तिवारी शामिल रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!